पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर चलाया सदस्यता अभियान:निगम क्षेत्र के वार्ड 41 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि

कोरबा (बाल्को) ll एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती बाल्को वार्ड 41 में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। निगम क्षेत्र के वार्ड 41 में सभी भाजपाईयों समेत भाजपा बाल्को मंडल उपाध्यक्ष शशि चंद्रा, युवा नेता पवन यादव और जिला IT सेल सह-संयोजक दीपक चावड़ा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों पर चलने की बात कही।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की ओर से प्रतिपादित विचारों और सिद्धांतों ने राष्ट्र को एक नई दिशा प्रदान की है। उनके ओर से दिए गए अंत्योदय के मंत्र को भाजपा सरकार अपनी नीतियों में गांव, गरीब और किसान को प्राथमिकता देकर साकार कर रही हैl
इस दौरान सभी ने पंडित दीन दयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तहत निगम क्षेत्र के वार्ड 41 में लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया। आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।