CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMENATIONALSPORTS

भाजपा ने पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो पर जताया भरोसा,घोषित किया विधायक प्रत्याशी,उत्साहित समर्थकों ने जमकर किया आतिशबाजी

सीतापुर:-विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा ने अपनी बहुप्रतीक्षित दूसरी सूची जारी कर दी है।इस सूची में भाजपा ने पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो पर अपना भरोसा जताया है।भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव हेतु अपना प्रत्याशी घोषित किया है।पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो का टिकट फाइनल होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।जिसके बाद समर्थकों ने शहीद भगत सिंह चौक में नारेबाजी के साथ जमकर आतिशबाजी करते हुए रामकुमार टोप्पो को फूलमालाओं से लाद दिया।शहीद भगत सिंह चौक में जोशीला स्वागत के बाद रामकुमार टोप्पो यहाँ से भाजपा नेता एवं अपने समर्थकों रंग पदयात्रा करते हुए महामाया मंदिर पहुँचे।जहाँ उन्होंने माता के दरबार मे मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।बता दें कि डेढ़ महीने पूर्व सेना से इस्तीफा देकर आये 32 वर्षीय रामकुमार टोप्पो ने भाजपा का दामन थाम लिया था।उन्होंने पूरे लाव लश्कर के साथ परिवर्तन यात्रा में आये राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जे पी नड्डा के समक्ष भाजपा ज्वॉइन किया था।जिसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थी।क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल सुर्खियों में आये पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो युवाओं में काफी लोकप्रिय है।भाजपा द्वारा रामकुमार टोप्पो को अपना प्रत्याशी घोषित किये जाने से भाजपा समेत इनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रवण दास महामंत्री रंजीत गुप्ता राजकुमार गुप्ता पार्षद भोलाराम मिंज नीरू मिस्त्री राधा यादव मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता विनोद अग्रवाल दिव्यप्रकाश मिस्त्री निखिल सिंह आदित्य अग्रवाल संजय गुप्ता अनेश्वर गुप्ता राजेश्वर गुप्ता बृजेश मिश्रा विक्की गुप्ता खेमनिधि शाह विनोद गुप्ता समेत काफी संख्या में भाजपाई एवं युवा साथी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button