CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEKORBANATIONALSPORTS

राजस्व मंत्री शहर के विभिन्न वार्डों में विकास की गंगा बहा रहे

कोरबा:- नगर विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा शहर में विकास की गति को तेज करते हुए लगातार सामुदायिक विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, सामुदायिक भवन, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। पहले भी विकास कार्य को अंजाम देने में कोई कोताही नही बरती गई है।

शहर में विकास को गति देने के लिये श्री अग्रवाल द्वारा भूमिपूजन के बाद समारोह को संबोधित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहर का चौतरफा विकास किया जा रहा है इसमें जाति, वर्ग और दलगत राजनीति का किसी प्रकार कोई स्थान नही है। सिर्फ विकास ही हमारा लक्ष्य है और उसे पूरा करने के दिशा में कार्य किया जा रहा है। हर नागरिक को शासन की योजना का लाभ मिले और उसे उसके हक का पूरा लाभ मिलना चाहिए। यही कांग्रेस की रीति नीति है। कांग्रेस हर समय गरीबों के साथ खड़ी है और उसके लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोरबा शहर विकास की दृष्टि से आज एक अलग पहचान बना चुका है। सिर्फ प्रदेश में ही नही बल्कि देश में भी इसकी चर्चा होती है। समारोह को महापौर राजकिशोर प्रसाद ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि कोरबा का समुचित विकास करना नगर निगम का लक्ष्य है उसी दृष्टि से कार्य किया जा रहा है। कोई भी वार्ड विकास से अछूता नही है। हर वार्ड में विकास कार्य कराये जा रहे हैं।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करकमलों से जिन स्थानों पर भूमिपूजन किया गया उनमें कोरबा, टी. पी. नगर जोन शामिल है। नई बस्ती वार्ड क्र. 11 कोरबा कोतवाली से रानी धनराज पीएससी तक आरसीसी नाली निर्माण का जिसकी लागत राशि 97 लाख रूपये है। धनवार पारा वार्ड क्र. 05 में मिलन की दुकान से मटन दुकान तक नाली, प्री कास्ट स्लैब एवं इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाने का कार्य किया गया। जिसकी लागत राशि 15 लाख रूपये है। इसी मोहल्ले में सोविया ब्यूटी पार्लर से शशिकला घर तक रोड एवं नाली मरम्मत तथा पेवर ब्लॉक रोड का निर्माण कार्य 11 लाख रूपये की लागत राशि से किया गया। धनुहार पारा वार्ड क्र. 05 में चित्रा टॉकीज के समीप दुकान का निर्माण एवं कोरबा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में प्याऊ का निर्माण एवं विकास कार्य 20 लाख लागत राशि से किया गया। वार्ड क्र. 05 के ही उपरोक्त मोहल्ले में मांझी मोहल्ला में सरदार घर से हरीश चंद देवांगन घर तक रोड एवं नाली मरम्मत एवं शिव मंदिर पचरी घाट के समीप रिटर्निंग वाल का निर्माण कार्य 10 लाख की लागत से किया गया।

टी पी नगर जोन के वार्ड क्र. 16 में रोड नाली निर्माण 100 लाख रूपये और सामुदायिक भवन का 15 लाख रूपये की लागत से होने वाले निर्मित किये जाने वाले कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्र. 02 में रोड नाली 65 लाख, वार्ड क्र. 13 नाला निर्माण 190 लाख तथा इसी वार्ड में नाला निर्माण 160 लाख रूपये की लागत से किया गया।

वार्ड क्र. 03 सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं सतनाम समाज का भूमिपूजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थ्ति रहे। टी पी नगर जोन मे ंविभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन टी पी नगर जोन आफिस के पास किया गया। वार्ड क्र. 17, 18, 20, 21, 22 एवं 28 कुल 13 विकास कार्यो का भूमिपूजन घंटाघर मैदान चौपाटी के सामने किया गया इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। शाम को ओलपिंक संघ कार्यालय भवन का इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर में लोकार्पण किया गया।

वार्ड क्र. 20 अंतर्गत रोशन महंत के घर से मनोज केशरवानी के घर तक, नर्मदा के घर से इलेश्वर के घर तक सीसी रोड एवं आर सी सी नाली का निर्माण कार्य 12 लाख रूपये की राशि से भूमिपूजन किया गया।

वार्ड क्र. 22 एचआईजी कॉलोनी में पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य 10 लाख रूपये की लागत से और वार्ड क्र. 22 अंतर्गत राजकुमारी गांगुली जोशी सिन्हा के घर के पास कलवट का निर्माण एवं दशहरा मैदान के चारो ओर पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य 12 लाख रूपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

वार्ड क्र. 17 अंतर्गत पथर्रीपारा में मंच चबुतरा निर्माण कार्य का 10 लाख रूपये लागत से एवं इसी वार्ड में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त विकास कार्य 05 लाख रूपये से और वार्ड क्र. 22 शिवाजी नगर में आदिवासी सांस्कृतिक भवन में अतिरिक्त विकास कार्य 10 लाख रूपये की लागत से भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर सभापित श्याम सुंदर सोनी, पार्षदगण एवं मेयर इन कांउसिल सदस्य सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने अपनी सहभागीता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button