CHHATTISGARH PARIKRAMA

लाल मैदान, आरपी नगर समेत अन्य स्थानों में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होगें मंत्री श्री देवांगन

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

कोरबा। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों में आयोजित विजयादशमी के पर्व मे सम्मिलित होंगे।

मंत्री श्री देवांगन शाम सात बजे एचटीपीपी लाल मैदान में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह रात 7:45 बजे मंगल भवन दर्री में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 8: 15 बजे आरपी नगर फेस 01 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह रात्रि 8:,45 बजे रानी रोड स्थित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद रात्रि 9:30 बजे मुड़ापार बाजार रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर रात्रि 10 बजे ढेलवाढीह नीम चौक पर आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन शामिल होंगेl

प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री देवांगन ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने प्रार्थना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह सभी को सत्य, नैतिकता और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का उत्सव हमें यह सिखाता है कि सत्य और सदाचार की शक्ति हमेशा विजयी होती है, चाहे कठिनाइयाँ कितनी भी बड़ी क्यों न हों। यह उत्सव हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button