CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEKORBANATIONALSPORTS

अयोध्या से निकले अक्षत कलश पहुंचे बाल्को, पुष्प वर्षा के साथ किया गया जोरदार स्वागत

बाल्को ll रामजन्म भूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के तहत नव दुर्गा पूजा उत्सव समिति परसाभाटा वार्ड क्रमांक 41 द्वारा शनिवार संध्या 5:30 बजे श्री राम मंदिर बेलकछार से माता दुर्गा मंदिर परसाभाटा तक राम जन्म भूमि से आए पूजित अक्षत कलश का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। परसाभाटा स्थित मंदिर पर कलश का पूजन का किया गया। नव दुर्गा पूजा उत्सव समिति परसाभाटा के पवन यादव ने कहा कि वह क्षण आ ही गया है। जिसका इंतजार बरसों से था। अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा। अक्षत हर घर पर जाएगा। सभी लोग इसकी तैयारी शुरू कर दें। 22 जनवरी को दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाए। श्री राम मंदिर बेलकछार से अक्षत कलश के साथ बाइक यात्रा निकाली गई। हर तरफ माहौल राममय नजर आया। जय श्रीराम के जयघोष से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button