CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEKORBANATIONALSPORTS
शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे
टीपी नगर चौक और शारदा विहार फाटक पर जाम लगा हुआ है
कोरबा ll शहर से रोजाना ही कई जिलों के लोग गुजरते है। और व्यवस्था की बदहाली के करण जाम में फैंस जाते हैं ऐसे में यात्री के पास यातायात व्यवस्था को कोसने के अलावा कुछ नहीं है। शहर में यातायात प्रभारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। लगातार ही शहर का यातायात बिगड़ रहा है। जबकि यातायात पुलिस चौकी में पर्याप्त स्टाफ है। यातायात प्रभारी स्कूलों में यातायात का पाठ पढ़ाने में व्यस्त है और यहां शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। गुरुवार को ही टीपी नगर चौक और शारदा विहार फाटक पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी और जाम लगा हुआ है। जबकि वहां पर यातायात पुलिस तैनात है।