CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMENATIONALSPORTS

कांग्रेस के प्रभावशाली नेता अनिल निराला ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नवप्रवेशियों का किया स्वागत

अंबिकापुर। चुनाव की तिथि करीब आने के साथ ही जहां एक ओर टिकट वितरण को लेकर प्रत्याशियों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है, वहीं कांग्रेस के प्रभावशाली माने जाने वाले सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के अनिल निराला ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा सरगुजा का नवप्रवेशी कार्यकर्ता सम्मेलन अग्रसेन भवन सीतापुर में हुआ, यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा में प्रवेश कर रहे कार्यकर्ताओं को फूल-माला पहना कर स्वागत किया। सीतापुर क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसी नेता अनिल निराला का बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश करने के बाद इस बात की चर्चा भी हो रही है कि विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक विधायक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राइट हैंड माने जाने वाले अमरजीत भगत कहीं न कहीं चुनौतियों से घिर रहे हैं। इसके पहले सीतापुर जनपद की महिला अध्यक्ष ने उपेक्षा व बाहरी प्रत्याशी के साथ ही बाहरी लोगों से घिरे रहने का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ विधायक व मंत्री अमरजीत भगत को निशाने पर लिया था। इधर सीतापुर क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े नेता के रूप में पहचाने जाने वाले अनिल निराला का अचानक पार्टी को त्यागना और भाजपा का दामन थामना भी कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है। अनिल निराला पूर्व में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई के सचिव, आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के आमंत्रित सदस्य, जिला किसान कांग्रेस के सचिव तथा उरांव समाज के ब्लॉक सचिव सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं, अब वे भाजपा के हो गए। बृजमोहन अग्रवाल ने 500 लोगों के साथ उन्हें भाजपा में शामिल किया। कार्यकताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की नाकामी और भ्रष्ट सरकार से ऊब चुकी है, अब जनता बदलाव चाहती है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के वादाखिलाफी से त्रस्त है और भाजपा के तरफ विश्वास के साथ बढ़ चुकी है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है, इस बार सीतापुर में कमल खिलाना है। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीतापुर क्षेत्र की जनता के साथ कांग्रेस ने हमेशा छल किया है, अब लोग कांग्रेस से दूर भागने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि, परिवार से संबंध रखने वाले निराला के भाजपा में प्रवेश से सीतापुर क्षेत्रवासियों को बल मिला है। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि अनिल निराला लंबे समय से कांग्रेस में थे। वे क्षेत्र की उपेक्षा और कांग्रेस तथा स्थानीय विधायक के दोहरे चरित्र से त्रस्त थे। ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा इस क्षेत्र की जनता कांग्रेस सरकार और उनके मंत्री को समझ चुकी है। जनता आने वाले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी। कार्यक्रम को देवनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रबोध मिंज, आलोक दुबे, रामकुमार अग्रवाल, रोशन गुप्ता, राजाराम भगत, गोपाल राम, अनिल सिंह, अनिल अग्रवाल, श्रवण दास, रजनीश पांडेय, भगत सिंह, सेत कुमार बड़ा, जयभगवान अग्रवाल, बंशीधर उरांव, नेमलाल गुप्ता, शंकर अग्रवाल, सुनील गुप्ता, प्रभात खलखो, ललिता तिर्की, नीरू मिस्त्री, स्नेहलता गुप्ता, सरोज गुप्ता, संगीता कंसारी, आशीष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, बिंदेशवरी पैंकरा, प्रदुमन पैंकरा, अंकित तिर्की, धर्मु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

इन प्रमुखों के साथ भाजपा प्रवेश

अनिल निराला के साथ भाजपा प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से बीडीसी मोतीलाल भगत, पूर्व बीडीसी सनियारो सनवानी, तजिंदर सिंह बेदी, सिराज खान, संतोष दास, गंगाराम, बिंदेश्वर सिंह, दिलीप कुमार चौहान, संतोष लकड़ा, सुरेश पैकरा, राकेश अग्रवाल, कैटरीना लकड़ा, रामप्रसाद भगत, जमील खान, जीतन राम मांझी, पुरुषोत्तम सिंह, जयंत कुमार, रवि शंकर, उदयनाथ, विनोद कुमार चौहान तथा शैलेंद्र शामिल हैं।

भाजपा को जिताने के लिए कुछ भी करेंगे-निराला

भाजपा में प्रवेश किए अनिल निराला ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और आदर्श से हम सब प्रभावित हैं, हम सब मिलकर भाजपा को जिताने के लिए कुछ भी करेंगे। उन्होंने भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। इसके पूर्व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के स्वागत में बमलाया चौक से भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली और उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button