कोरबा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लखन के बयान पर कांग्रेस नेताओ का पलटवार,देखिये वीडियो
कोरबा। बुधवार को टीपी नगर के तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कोरबा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लखन के बयान पर कांग्रेस नेता मुकेश राठौर और सनत दीवान सहीत कई नेताओ ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं ने लखन के संपत्ति का ब्यौरा देते हुए कहा है कि अगर लखन गरीब हैं। तो ईश्वर ऐसी गरीबी सबको दें। ताकि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले हर गरीब का भला हो सके। लखन गरीबी का राग तो अलाप रहे हैं, लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। वह घड़ियाल के आंसू बहाकर चुनाव के ठीक पहले जनता को बरगलाना चाहते हैं। जबकि वास्तव में वह पेट्रोल पंप के मालिक हैंl कोरबा विधानसभा के करोड़पति चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को मात देकर वह डेढ़ महीने पहले टिकट ले आए। अब चुनाव के पहले वह केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कोरबा की जनता बेहद समझदार है। वह लखन के इन पैंतरों को भली-भांति समझती है।
कांग्रेसियों ने लखन की संपत्ति का भी खुलासा किया और बताया कि लखन के पास दो आलीशान मकान एक कोहड़िया तो दूसरा छूरी में है। इसके अलावा वह पेट्रोल पंप के मालिक हैं। उनके खुद की कोसा की दुकान है। कपड़े का शोरूम और बर्तन की दुकान भी है। स्याहीमुड़ी में उनकी कई एकड़ जमीन है। इसके अलावा वह फार्म हाउस के भी मालिक हैं। 30-30 लाख की गाड़ियों में घूम कर चुनाव प्रचार करते हैं। अब ऐसे में अगर वह खुद को गरीब कहें, तो यह गरीबों का मजाक उड़ाने जैसा है।
कोरबा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लखन के बयान पर कांग्रेस नेता मुकेश राठौर और सनत दीवान सहीत कई नेताओ का पलटवार