CHHATTISGARH PARIKRAMA
एकल नृत्य एवं गायन में डीएवी स्कूल प्रतापगढ़ की छात्राओं ने मारी बाजी
सीतापुर:-स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर आयोजित जोन स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएवी स्कूल प्रतापगढ़ की छात्राओं ने बाजी मारी।स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर डीएवी स्कूल लखनपुर में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित किये गए थे।इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के सातों डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।जिसमे डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ की छात्रा अनन्या मिश्रा ने एकल गायन में एवं परिधि शर्मा ने एकल नृत्य में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस अवसर पर संस्था प्रमुख राजीव सिंह शिक्षिका रंजना खेस नम्रता गुप्ता उपस्थित थे।