CHHATTISGARH PARIKRAMA

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: राजेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष व नागेन्द्र श्रीवास बने सचिव, संरक्षक के पद पर मनोज शर्मा निर्वाचित

द्विवर्षीय चुनाव- 2024-26 के मतदान के साथ ही मतगणना संपन्न, राजकुमार शाह, शेख असलम व नीलम पड़वार बने कार्यकारिणी सदस्य

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी 2024-26 के लिए हुए चुनाव में राजेन्द्र जायसवाल ने अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर मनोज ठाकुर जबकि हरिराम चौरसिया तीसरे स्थान पर रहें। अध्यक्ष के लिए राजेन्द्र जायसवाल को 84, मनोज ठाकुर को 80 एवं हरिराम चौरसिया को 03 वोट मिले हैं। इसी तरह सचिव पद पर नागेन्द्र श्रीवास ने जीत हासिल की। नागेन्द्र श्रीवास को 120 एवं धीरज दुबे को 48 वोट मिले हैं। वही संरक्षक पद के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे , जिसमें मनोज शर्मा को 87 एवं नौशाद खान को 80 वोट मिले हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष के पद पर ई. जयन व सहसचिव के पद पर रघुनंदन सोनी निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकुमार शाह, शेख असलम एवं नीलम पड़वार चुने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button