CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEKORBANATIONALSPORTS

महिला कांग्रेस ने मिठाई बांट कर मनाई खुशी,देखें वीडियो

कोरबाः दिपावली के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की एक और गारंटी की घोषणा की। महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी योजना के तहत लगभग एक करोड़ से अधिक प्रदेश की महिलाओं को कांग्रेस की राज्य में सरकार बनने पर 15000 रूपये वार्षिक प्रदान किया जाएगा। यह राशि सीधा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। उपरोक्त घोषणा पर जिला महिला कांग्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चैहान ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया हैं। पूर्व में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालो में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री उषा तिवारी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, रूपा मिश्रा, गीता गबेल, प्रेमलता मिश्रा, सुनिता तिग्गा, द्रोपदी तिवारी, कांती सोनी, मीरा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, नफीसा हुसैन, सुनिता केसरवानी, तार्केश्वरी मिश्रा, अघन बाई, संजिदा बेगम, बाबी चैहान, गौरी चैहान सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button