CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMENATIONALSPORTS

विवि के अनियमित कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में लंबी अवधि से कलेक्टर दर पर कार्यरत अनियमित कर्मचारियों को कार्यभारित नहीं करने के विरोध में 28 सितंबर से संवैतनिक हड़ताल पर जाने की रणनीति बनाई है। कहा गया है कि कार्य परिषद से निर्णय होने के उपरांत कुलपति के निर्देश पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता से विधिक सलाह हेतु विश्वविद्यालय द्वारा पत्राचार किया गया था। इसमें नियमानुसार कर्मचारियों को कार्यभारित करने की बात स्पष्ट रूप से अंकित है। तदुपरांत कुलपति ने अनियमित कर्मचारियों को कार्यभारित करने हेतु नस्ती पर आदेश दे दिया है। इसके बाद भी कुलसचिव द्वारा अनियमित कर्मचारियों को कार्यभारित करने का आदेश जारी नहीं किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों के वेतन से अवैध रूप से ईपीएक राशि की वसूली की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। ऐसे में अत विश्वविद्यालय के समस्त अनियमित कर्मचारियों ने कार्यभारित का आदेश जारी होने तक संवैतनिक हड़ताल पर रहने का एलान किया है। कर्मचारियों ने कहा है इस अवधि में विश्वविद्यालय का कार्य बाधित होने की संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button