CHHATTISGARH PARIKRAMA

आज का युवा कल का भविष्य है,विश्व की आधी से ज्यादा युवा पीढ़ी भारत मे

सीतापुर:-भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में कॉलेज मैदान में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया।इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार टोप्पो ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा आप सभी देश के भविष्य हो।हमारा देश युवाओ का देश कहा जाता है।हमारे देश मे विश्व की आधी से अधिक युवाओं की आबादी है।जिनके मजबूत कंधों पर देश की पूरी व्यवस्था टिकी हुई है।उन्होंने युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देश के कर्णधार है।एक मतदाता के रूप में आपको संविधान ने बहुत सारे अधिकार दिए हैं।ताकि आप सभी मिलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर सके।लोकतंत्र में युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने आज यहाँ सम्मेलन आयोजित किया गया है।आने वाले चुनाव में आप सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।आपका एक वोट राष्ट्र की दिशा और दशा तय कर सकता है।इसलिए देश की एकता अखंडता एवं मजबूती के लिए मतदान करना अनिवार्य है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह मंडल अध्यक्ष श्रवण दास राजकुमार गुप्ता सुनील गुप्ता संजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आर डी चौहान मंडल अध्यक्ष भाजयुमो कौशलेंद्र गुप्ता महामंत्री आदित्य अग्रवाल नितिन गुप्ता संकेत गुप्ता किशन उपाध्याय विवेक चौहान दिव्यप्रकाश मिस्त्री रितिक गुप्ता नरेंद्र पैंकरा समेत काफी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button