CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMENATIONALSPORTS

कलेक्टर के चेंबर में मिट्टी-कचरा मिला गोबर खाद फेंकने पहुंचे भाजपाइयों को पुलिस ने रोका

किसानों को अमानक वर्मी कंपोस्ट व मिट्टी, कचरा मिला खाद जबरन देने के विरोध में धरना प्रदर्शन

अंबिकापुर। भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को अमानक वर्मी कंपोस्ट व मिट्टी, कचरा मिला हुआ गोबर खाद जबरन दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा अंबिकापुर के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीका राम पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। कलेक्टोरेट घेरने पहुंचे भाजपाइयों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। यहां से बैरीकेड तोड़कर जाने का प्रयास वे करते रहे और खाद के नाम पर दिए जा रहे मिट्टी व कचरा युक्त गोबर खाद को उन्होंने फेंककर आक्रोश व्यक्त किया।

धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा नकली वर्मी कंपोस्ट को आज हम सरकार के प्रतिनिधि कलेक्टर के चेंबर में फेकेंगे। छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद के नाम पर मिट्टी व रेत लेने को मजबूर कर रही भूपेश सरकार को अब यहां के किसान उखाड़ फेकेंगे। भाजपा किसानों के हित में सदैव लड़ाई लड़ती आई है, आगे भी ये लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम के विशिष्ठ आतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीका राम पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों में वो ताकत है जो किसी सरकार को उखाड़ सकती है। आज किसान मोर्चा के कार्यक्रम में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति बता रही है कि भूपेश सरकार के दिन अब लद गए। उन्होंने उपमुख्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर हमला करते हुए कहा सिंहदेव ने ग्रामीण विकास मंत्रालय इसलिए छोड़ा क्योंकि वे घोषणापत्र का वादा पूरा नहीं कर पाए थे, परंतु अब तो वे उपमुख्यमंत्री बन गए है, तो इस बार वो क्या छोड़ने वाले है? पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि आज पूरे छत्तीसगढ़ का किसान भूपेश सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है, जबकि 2018 में किसानों के बदौलत ही भूपेश सरकार सत्ता में आई थी। उन्होंने जय वीरू की जोड़ी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जय-वीरू की जोड़ी इस बार कका और बबा बनकर फिर से जनता को ठगने आ गई है। पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि ये सरकार गोबर और ढेबर की सरकार है, अब इसके जाने का समय हो गया है। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि भूपेश सरकार ने नरवा, घुरवा, गरवा, बारी के माध्यम से गांव-गांव में भ्रष्टाचार की दुकान खोल रखी है। नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के निर्माता आज उप मुख्यमंत्री हो गए हैं। उन्होंने घोषणा पत्र के लोक लुभावने वादों में जनता को बेवकूफ बनाया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भूपेश ने ठगा नहीं। किसान ही नहीं समाज के हर वर्ग को भूपेश सरकार ने ठगा है। धरना कार्यक्रम को लुंड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, प्रभात खलखो, पूर्णिमा सिंह, अनिल अग्रवाल, आकाश गुप्ता, सतीश जायसवाल, वैभव सिंह, सोमनाथ सिंह तथा उमाशंकर उपाध्याय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज राजवाड़े ने किया। धरना के पश्चात किसान मोर्चा ने कलेक्टोरेट तक रैली निकाली और राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, राजाराम भगत, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, मधुसुदन शुक्ला, रामकेश्वर राजवाड़े, श्रवण दास, रजनीश पांडेय, बालनाथ यादव, चंद्रिका यादव, महेंद्र कुमार सिंह, गुरुशरण सिंह, रज्जु राम, अनिल सिंह, दिनेश साहू, आलोक दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button