CHHATTISGARH PARIKRAMA

गांव चलो अभियान के तहत विधायक ने ली बैठक,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पढ़ाया जीत का पाठ

सीतापुर:-आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गांव चलो अभियान के तहत विधायक रामकुमार टोप्पो ने समीक्षा बैठक ली।सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस बैठक में विधायक ने गांव चलो अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जीत का पाठ पढ़ाया।उन्होंने कहा कि चुनाव हमेशा मुद्दों के दम पर लड़ी जाती है।केंद्र की भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद जितने भी दावे किए थे।उन सभी दावों पर केंद्र सरकार अभी तक खरी उतरी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा विगत दस वर्षों में गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण,अन्तर्वाहय सुरक्षा,सांस्कृतिक उत्थान,एवं विश्व पटल पर भारत के गौरव में वृद्धि एवं विकास पर अतुलनीय कार्य हुआ है।गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं सरकार द्वारा संपन्न हुए विकास कार्यो को जन जन तक ले जाकर उन्हें अवगत कराना है।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कभी भी दलगत सोच को लेकर नही चलना चाहिए।आपके कार्य ऐसे होने चाहिए कि दूसरे दल के लोग आपके मुरीद हो जाये।उन्होंने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा के वोट बैंक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान किया।इसके अलावा कांग्रेसियों ने भी अपना समर्थन देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया।तभी तो इतनी बड़ी खाई को पाटते हुए 76 सालो बाद यहाँ जीत हासिल हुई।इसलिए चुनाव के दौरान हमे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना ताकि दूसरे दलों का भी समर्थन हमे हासिल हो सके।विधायक ने कहा कि चार फरवरी से शुरू होने वाला गांव चलो अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को संपन्न होगा।इस अभियान के संपन्न होने के बाद भी लोकसभा चुनाव की समाप्ति तक गांव चलो घर चलो अभियान जारी रहेगा।इस दौरान केंद्र में मोदी सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए नव मतदाताओं से सतत संपर्क कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा महिला,किसान,मजदूर,बेरोजगार युवाओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।इस दौरान विधायक ने बताया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की चिंता उन्हें इस कदर सताती है कि वो हमेशा इसी में खोए रहते है।इसके लिए उन्होंने अपने कार्यालय को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने पर जोर शोर से कम कर रहे है।जहाँ लोगो की समस्याओं से लेकर क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य एक क्लिक पर सामने होंगे।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगभग 48 अधूरी सड़को का निर्माण कार्य स्वीकृति पश्चात शुरू हो जाएगा।नगर पंचायत से होकर गुजरने वाली सड़क के सौंदर्यीकरण के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी से बात चल रही है।उनके द्वारा एनओसी मिलते ही इसे गौरवपथ के रूप में विकसित किया जाएगा।इसके अलावा छठ घाट में महिला व्यायाम शाला पार्क समेत सौ फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा।साथ ही विधानसभा क्षेत्र के दोनों सीमाओं पर विशाल स्वागत द्वार स्थापित किये जाएंगे।जिसमे विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के गौरवगाथा के साथ लोगो के स्वागत हेतु प्रचलित भाषा का उपयोग किया जाएगा।विधायक ने कहा कि पूर्व में यहाँ के जनप्रतिनिधि द्वारा काँग्रेस के दिवंगत नेताओ की याद में प्रतिमा स्थापित कराई गई थी।पर देश के लिए शहीद जवानों के याद में कोई भी स्मारक नही था।मैंने इसका बीड़ा उठाते हुए देश के लिए शहीद क्षेत्र के जवानों का स्मारक बनाने का निर्णय लिया है।इसके लिए क्षेत्र का चयन करते हुए वहाँ भूमिपूजन भी किया जा चुका है।जिस दिन यह स्मारक बनकर तैयार होगा लोग उसे देखते रह जायेंगे।मैंने अपने सभी योजनाओं को मूर्तरूप देने युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिए है।भविष्य में यह सारी योजनाएं जब साकार रूप ले लेगी तब हमारा क्षेत्र प्रदेश में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।कार्यक्रम को विधानसभा सीतापुर प्रभारी अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष श्रवण दास राजकुमार गुप्ता आदि ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विन्ध्येश्वरी पैंकरा एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो आर डी चौहान ने किया।इस अवसर पर रवि भोई मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी नेमलाल गुप्ता मनोज गुप्ता संजय गुप्ता निर्मल गुप्ता सदानंद गुप्ता पार्षद भोला मिंज पार्षद विक्की नामदेव पार्षद भूपेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष भाजयुमो कौशलेंद्र गुप्ता महामंत्री आदित्य अग्रवाल मोती गुप्ता किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रद्युम्न पैंकरा दिव्यप्रकाश मिस्त्री मोहन यादव फुलेश्वरी पैंकरा अमृता पैंकरा ममता जायसवाल विनोद अग्रवाल भवानी सिंह वशिष्ठ दास उपेंद्र गुप्ता ओमप्रकाश गुप्ता अनिल दास विकास अग्रवाल बांकेबिहारी सिंह अमित चौहान समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button