CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEENTERTAINMENTHOROSCOPEKORBANATIONAL

चार साल एसी गाड़ी और मलाई खाने में गुम विधायक अब जनता के पास आ रहे-अनुराग

प्रीतम राम को ढूंढ रही जनता...निकाली प्रतीकात्मक अर्थी, फूंका विधायक का पुतला

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा विधानसभा लुण्ड्रा के दरिमा मंडल में विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन, आक्रोश रैली व पुतला दहन का आयोजन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव एवं सरगुजा भाजपा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया। इस अवसर पर अनुराग सिंह देव ने कहा कि साढ़े चार साल में लुण्ड्रा विधानसभा के कार्यों की रिपोर्ट कार्ड आज हम सबके बीच है, जो हमने पिछले 15 सालों में किया उसकी आप सभी तुलना कर लें तो हम 10 गुना भारी पड़ेंगे। उन्होंने कहा साढ़ चार साल के बाद आज विधायक हमारे बीच आ रहे हैं, बाकी के चार साल केवल एसी गाड़ी और मलाई खाने में गुमनाम हो गए थे, जनता कांग्रेस सरकार नहीं ठगेश सरकार से, जिसकी नीति तथा कार्य विचार लोगों को केवल ठगने का है, उससे यह पूछना चाहती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसका प्रत्यक्ष उदाहरण टीएस सिंह देव हैं, जिन्हें ढाई-ढाई साल का कहकर झुनझुना पकड़ा दिया, तो समझ लीजिए जो अपने सगा का नहीं हुआ भला वह आप और हम लोगों का क्या होगा। यह एक भ्रष्टाचारी सरकार है, जिसे आने वाले चुनाव में हमें सबक सिखाते हुए इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। सरकार बनाने में लुण्ड्रा विधानसभा के जीत का अहम योगदान होगा। भाजपा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं में एकजुटता इंगित कराते हुए कहा हमें प्रत्याशी नहीं कमल फूल के नाम पर चुनाव रूपी युद्ध में उतरना है, जिसके लिए घर-घर संपर्क करने की हर एक कार्यकर्ता को आवश्यकता है। उन्होंने कहा बूथ को सबसे मजबूत बनाना है और पूरी ऊर्जा, उमंग के साथ इस बार लुण्ड्रा के निकम्मे विधायक को भारी बहुमत से हराते हुए सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। पूर्व महापौर प्रबोध मिंज ने कहा कि लुण्ड्रा विधानसभा हम लोग पिछले दो सालों से लगातार हार रहे हैं, जिसका मुख्य कारण यहां की भोली-भाली जनता को कांग्रेसियों द्वारा दिग्भ्रमित करके अपने जालफांस में लेना और हर बार धोखे में रखकर बहुमूल्य वोट हासिल करने के बाद पांच साल तक रायपुर से दिल्ली के थ्र्री से फाइव स्टार होटलों में बैठकर मलाई खाना है। पूरे चार साल अपनी समस्याओं व मांगों की आस लिए क्षेत्रीय विधायक, मंत्रियों का उनके पास आना तो दूर, दर्शन को बेचारे नागरिक तरस जाते हैं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, अनामिका पैकरा, धन्नाराम नागेश, उमाशंकर उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। सभा के बाद रैली की शक्ल में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रीतम राम को अर्थी के रुप में कंधा देकर पूरे बाजार का भ्रमण कराया और तहसील कार्यालय मुख्य मार्ग पर पहुंच कर गगनभेदी नारों के साथ पुतला दहन किया। कार्यक्रम का संचालन अमृत लाल यादव एवं आभार प्रदर्शन दारा सिंह ने किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष दीप्तेन्द्र पुरिया, वैभव सिंह देव मंडल अध्यक्ष धौरपुर, इन्दर भगत, चंद्रिका यादव मंडल अध्यक्ष कुन्नी, दरिमा मंडल अध्यक्ष गुरुशरण सिंह, राजू सोनी, विजय व्यापारी, सोमेंद्र कुशवाहा, बुधमेत कुजूर, हीरा सिंह टेकाम, राजू मानिकपुरी, अरविंद गुप्ता, सतीश जायसवाल सहित बूथ स्तर के सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button