CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEKORBANATIONALSPORTS

जम्मू कश्मीर से निकली संकल्प यात्रा कन्याकुमारी तक जाएगी

रामानुजगंज पहुंचे सर्ववेद कथा अमृत के प्रवर्तक विज्ञान देव महाराज का अभूतपूर्व स्वागत

रामानुजगंज। काश्मीर से विहंगम योग संस्था की 17 जुलाई को निकली संकल्प यात्रा के साथ आज छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में सर्ववेद कथा अमृत के प्रवर्तक विज्ञान देव महाराज का आगमन हुआ, इस दौरान बड़ी संख्या में विहंगम योग संस्था के लोगों के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया, वहीं लरंगसाय कम्युनिटी हाल में स्वर्वेद कथा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वर्वेद कथा अमृत के प्रवर्तक विज्ञान देव महाराज ने कहा आज अपनों के बीच अपनी बात कह कर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। भक्ति भाव से कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। हम सब सर्वेद दिव्य संकल्प से जुड़ें। उन्होंने बताया कि रामानुजगंज से महज 250 किलोमीटर दूरी पर सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में स्वर्वेद मंदिर का निर्माण हो रहा है, जहां 20 हजार गुरु भाई-बहन एक साथ विहंगम योग साधना कर सकते हैं। अशांत, दुखी, हताश, निराश मन को स्वर्वेद मार्ग दिखलाता है। महाराज ने कहा गंगा में स्नान करना ठीक है परंतु उसमें डूब मरना नहीं है। परिवार के बीच रहिए परंतु डूबिए मत। मां के गर्भ से हम शरीर लेकर आते हैं परंतु शरीर लेकर जा नहीं सकते है। विहंगम योग संस्था के सानू सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर से निकली संकल्प यात्रा कन्याकुमारी तक जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि यह रामानुजगंज का सौभाग्य है कि विहंगम योग संस्था के विज्ञान देव महाराज का आगमन पहली बार रामानुजगंज की पावन धरा पर हुआ है। छत्तीसगढ़ में संकल्प यात्रा की शुरुआत रामानुजगंज से ही हुई है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रचारक दिनेश सिंह, विहंगम योग संत समाज के सत्येंद्र कुमार मिश्रा अध्यक्ष बिलासपुर संभाग, शशिकांत सिंह संरक्षक, विवेक सिंह, सागर गुप्ता, जितेंद्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में विहंगम योग संस्थान के शिष्य उपस्थित रहे।
25000 कुंडीय वैदिक महायज्ञ होगा बनारस में
विहंगम योग संस्थान के विज्ञान देव महाराज ने कहा कि आप सब को यह बताते हुए हर्ष एवं मन प्रफुल्लित हो रहा है कि 17 एवं 18 दिसंबर को शताब्दी समारोह मनाया जाएगा, जिसमें 25 हजार कुंडीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन बनारस में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button