CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEKORBANATIONALSPORTS

झूठे वादे कर सरकार बनाने वाली काँग्रेस को इस बार जनता उखाड़ फेकेगी-विजय बघेल

सीतापुर:-मंगल भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने पहुँचे दुर्ग सांसद एवं भाजपा घोषणापत्र समिति के सदस्त विजय बघेल ने बोला कि झूठे वादे कर सरकार बनाने वाली काँग्रेस को जनता सबक सिखायेगी।प्रदेश सरकार द्वारा किये गए भ्रष्टाचार एवं लूट खसोट से जनता ऊब चुकी है।आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता काँग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेकेगी।सरगुजा संभाग के दौरे पर निकले भाजपा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल का नगर आगमन पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।इस सम्मेलन के दौरान विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि इस बार भाजपा पूरे प्रदेश में सधी हुई रणनीति के तहत चुनाव लड़ने जा रही है।उन्होंने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता और किसान सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है।सरकार ने किसानों से प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे।उसे पूरा कर पाने में असफल रही है।जिसकी वजह से किसान और आम जनता काफी परेशान और खुद को ठगी हुई महसूस कर रही है।जनता इनकी कथनी और करनी को बखुबी समझ चुकी है।इस सरकार में हुए घोटालो पर घोटाले ने जनता की आँखे खोल दी है।शराब घोटाला,चावल घोटाला,कोयला घोटाला,कमीशनखोरी के अलावा अन्य जितने घोटाले हुए हैं।उन सबमे काँग्रेस सरकार के दिग्गज एवं बड़े ओहदेदार लोग शामिल है।इनकी भ्रष्ट कार्यप्रणाली एवं सरकारी तंत्र के आड़ में किये कमीशनखोरी को ईडी ने छापा मारकर जनता के समक्ष उजागर कर दिया है।दुर्ग सांसद ने क्षेत्रीय विधायक एवं सूबे के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे पाटन विधानसभा से भाजपा का टिकट मिलने पर उन्होंने मेरी खिल्ली उड़ाई थी।उन्होंने कहा था कि भूपेश बघेल बैल है और विजय बघेल बछड़ा।तो सुन लीजिए मंत्री जी लोग बैल के बजाए बछड़े से ज्यादा एवं प्यार दुलार करते है।इस बार पाटन विधानसभा क्षेत्र की जनता मुझ बछड़े पर जमकर अपना प्यार दुलार लुटायेगी और भारी मतों से मुझे जिताएगी।उन्होंने क्षेत्र के विकास मो लेकर खाद्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो नगर की सड़क नही बनवा पा रहे है वो भला क्या क्षेत्र का विकास करेंगे।यहाँ की जनता इन्हें लगातार चार बार से जीतते आ रही है।चौथी बार जीतने के बाद वो प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने।इसके बाद भी नगर के मुख्य मार्ग की हालत इतनी जर्जर और खस्ताहाल है कि थोड़ी भी लापरवाही लोगो की जान ले सकती है।सड़क समेत क्षेत्र की अन्य कई मूलभूत समस्याओं से जनता जूझ रही है।वही मंत्री जी जनता को उसके हाल पर छोड़ चैन की नींद सो रहे है।इस बार क्षेत्र की जनता भी सब कुछ समझ गई है जान गई है।इस बार भाजपा के सारे कार्यकर्ता सब कुछ भूलकर एकजुट होकर चुनाव लड़े।मैं दावे के साथ कहता हूँ कि आप सभी के बदौलत भाजपा यहाँ जीत का परचम लहराते हुए एक नया इतिहास रच देगी।कार्यक्रम को भाजपा के अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर काँग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।इस अवसर पर रामलखन पैंकरा देवनाथ सिंह मंडल अध्यक्ष श्रवण दास पूर्व विधायक गोपाल राम अनिल अग्रवाल रोशन गुप्ता प्रभात खलखो अनुज एक्का सेतराम बड़ा नेता प्रतिपक्ष नपं रूपेश गुप्ता रजनीश पांडेय श्रीराम यादव अनिल सिंह रज्जुराम वंशीधर उराँव सुनील गुप्ता अनिल निराला राजकुमार गुप्ता मोती गुप्ता प्रद्युम्न पैंकरा विन्ध्येश्वरी पैंकरा भगत सिंह डीडीसी विमला भगत सरोज गुप्ता नीरू मिस्त्री ललिता तिर्की बिंदु भगत भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता संगीता कंसारी माहेश्वरी दास ललिता तिवारी भोला राम विक्की नामदेव भूपेंद्र सिंह रंजीत गुप्ता विजय यादव निशांत गुप्ता आशीष गुप्ता पीतांबर अग्रवाल निखिल सिंह दीपक दास सहित मैनपाट नवानगर बतौली सीतापुर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button