CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEKORBANATIONALSPORTS

निचली अदालत ने उच्चतम सजा देने से पहले कारण स्पष्ट नहीं किया

सुको द्वारा राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाने के निर्णय से उत्साहित कांग्रेसी

अंबिकापुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाए जाने के निर्णय से उत्साहित कांग्रेसियों ने खुशियां मनाई। मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दोष सिद्धि पर रोक लगा दी है। इस फैसले के आते ही उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। रिमझिम बारिश में राहुल समर्थक राजीव भवन में जमा हुए और जमकर आतिशबाजी की।
प्रदेश महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देते हुए कड़ी टिप्पणी की है। साफ कहा है निचली अदालत ने उच्चतम सजा देने से पहले इसका कारण स्पष्ट नहीं किया है, यह बड़ी तल्ख टिप्पणी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा इस निर्णय से न्यायालय पर आम लोगों का भरोसा बढ़ा है। केंद्र सरकार ने दुर्भावना पूर्वक प्रकरण तैयार कर उन्हें संसद में बोलने से रोकने की साजिश रची। जनता पहले ही सब जानती थी, आज उच्च्तम न्यायालय ने भी इस पर मुहर लगा दी। महापौर डॉ. अजय तिर्की ने कहा राहुल गांधी कहते हैं डरो मत, वे खुद भी इसे साबित किए। अन्याय और अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोले। आज सत्य की जीत हुई है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, सैय्यद अख्तर हुसैन, वीनू जायसवाल, आशीष वर्मा, चुनमुन तिवारी, मेराज अंसारी, प्रभात रंजन सिन्हा, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, हिमांशु जायसवाल, विकास केशरी, चन्द्र प्रकाश सिंह, पंकज शुक्ला, आशीष जायसवाल, आतिश शुक्ला, केदार यादव, धीरज पटवा, आकाश यादव, ऋषि राज सिंह, संजर नवाज, ऋषभ जायसवाल, अंकित जायसवाल, गगन निगम, कृष्णा यादव, दीपक, अभ्युदय सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button