CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEKORBANATIONALSPORTS

न्याय योजनाएं प्यार की गंगा बहा रही और दिलों को जोड़ रही-टीएस सिंहदेव

77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन, उपमुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

अंबिकापुर। 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों के साथ मैदान के चारों कोने से तीन रंगों-केसरिया, सफेद, हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा और शांति के प्रतीक सफेद कपोत खुले आसमान में छोड़ा गया। छत्तीसगढ़ में चंहु ओर खुशहाली लाने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश वाचन मुख्य अतिथि टीएस सिंहदेव ने किया। उन्होंने कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं परेड कमांडर के साथ सुसज्जित वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और जन अभिवादन स्वीकार किया।

समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि हमारी न्याय योजनाएं प्यार की गंगा बहा रही है और दिलों को जोड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश के माध्यम से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी दी, जिससे प्रदेश की जनता लाभांवित हो रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख तक के इलाज की सुविधा, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालन कर मरीजों को 70 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने शहीद जवानों के स्वजनों से मिलकर उनको शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व परेड कमांडर शुभम तिवारी ने किया। परेड में जिला पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, छत्तीसगढ़ स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, सरगुजा संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ एन. शुजाउद्दीन, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, एमआईसी सदस्य द्वितेन्द्र मिश्रा सहित शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और शहरवासी उपस्थित रहे।

इन्हें किया गया पुरस्कृत

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने समारोह में गौठान बटवाही के गौठान प्रबंधन समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को गोधन न्याय योजना रीपा गतिविधियों एवं गोमूत्र उत्पादन तथा विक्रय के सफल क्रियान्वयन हेतु 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 173 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अंबिकापुर की छात्राओं द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। कन्या शिक्षा परिसर की प्रस्तुति को द्वितीय व सरस्वती शिशु मंदिर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।

संभाग आयुक्त कार्यालय में संभागायुक्त ने किया ध्वजारोहण

सरगुजा संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर सभी को बेहतर काम कर आमजन की मदद करने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उपायुक्त आशुतोष पांडेय, महावीर राम, कोष लेखा अधिकारी एरिमा तिग्गा तथा आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

*कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण*

जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा प्रात: 7:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निष्ठापूर्वक ढंग से कार्य करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष आता है, इसे उत्सव के रूप में मनाने के साथ यह चिंतन करना आवश्यक है कि हमने वर्ष भर अपने कार्यक्षेत्र में क्या किया है। उन्होंने कहा कि आपको आम जन की सेवा का अवसर मिला है, स्वयं को सौभग्यशाली समझें, लोगों के प्रति संवेदनशीलता रख अपने कार्य को बेहतर ढंग से करके हम स्वतंत्रता दिवस को सही मायने में चरितार्थ करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, सुनील कुमार नायक, टीसी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

राजीव भवन में ध्वजारोहण कर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का संदेश वाचन किए सिंहदेव

आजादी की 77 वीं वर्षगांठ सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश पढ़ा। चुनावी वर्ष होने के नाते इस संदेश के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सरकार के पांच वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी और इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। ध्वजारोहण के दौरान कार्यालय परिसर में लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, मो. इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, अतुल शर्मा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सीमा सोनी, विकल झा, संतोष सिंह, हेमंत तिवारी, विनोद शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, कलीम अंसारी, मो. आतिफ, काजू खान, राजनीश सिंह, शिवप्रसाद अग्रहरी, नरेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष वर्मा, अनूप मेहता, नुजहत फातमा, शमा परवीन, गीता प्रजापति, फैजिया नाज, प्रितिका विश्वकर्मा, गीता श्रीवास्तव, उत्तम राजवाड़े, केदार यादव, नरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रमोद चौधरी, विवेक सिंह मनोज पांडेय, संजीव मंदिलवार, प्रितिका विश्वकर्मा, निखिल विश्वकर्मा, आरती सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button