CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMENATIONALSPORTS

परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में सुख, शांति व समृद्धि लौटाने वाली-रामविचार नेताम

जशपुर से निकलने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा 17 सितंबर को सरगुजा करेगी प्रवेश

अंबिकापुर। भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए निकाले जाने वाली परिवर्तन यात्रा 15 सितंबर को जशपुर के मां खुड़िया रानी के दर्शन से प्रारंभ होकर रतनपुर मां महामाया देवी के दर्शन के बाद समाप्त होगी। जशपुर में यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। परिवर्तन यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व झारखंड के भाजपा विधायक अनन्त ओझा, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा व भाजपा बलरामपुर के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की उपस्थिति में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरगुजा संभाग में परिवर्तन यात्रा के आगमन रूट चार्ट, आमसभा तथा स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ के सुख, शांति व समृद्धि को लौटाने वाली यात्रा सिद्ध होगी। भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस परिवर्तन यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सरगुजा में परिवर्तन यात्रा के प्रवेश की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को सीतापुर के गुतुरमा में यात्रा सरगुजा जिले में प्रवेश करेगी। परिवर्तन यात्रा के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रहीं हैं। सीतापुर बस स्टैंड गायत्री मंदिर के पास आमसभा, बतौली में स्वागत सभा, रघुनाथपुर में आमसभा तथा बीटीआई ग्राउंड अंबिकापुर में आम सभा कार्यक्रम तय किए गए हैं। 17 सितंबर को अम्बिकापुर में रात्रि विश्राम के पश्चात प्रात: समाज प्रमुखों के साथ जन संपर्क, प्रेस वार्ता तथा मां महामाया देवी मंदिर दर्शन के पश्चात यात्रा फिर से प्रारंभ होगी तथा ककना, बरियो, में स्वागत सभा, राजपुर हाई स्कूल मैदान में आम सभा, पस्ता में स्वागत सभा, जो बलरामपुर में आम सभा के रूप में समाप्त होगी तथा रात्रि विश्राम कर आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, मनोज गुप्ता, विकास पांडेय, विजय व्यापारी, मधुसुदन शुक्ला, संतोष दास, अभिषेक शर्मा, राजेन्द्र जायसवाल, विश्व विजय सिंह तोमर, दिनेश साहू, रामकेश्वर राजवाड़े, विरेन्द्र बघेल, अजय प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, रामप्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, रवि जायसवाल, कमलेश तिवारी, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिन्हा, मयंक जायसवाल, रोचक गुप्ता, सुनील बघेल, हर्ष जायसवाल, मनोज सोनी, दुर्गा शंकर दास, हैप्पी सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button