प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम का कोरबा आगमन
![](https://chhattisgarhparikrama.com/wp-content/uploads/2023/07/Screenshot_20230724_014857_Chrome-780x445.jpg)
कोरबा:- प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम आज सोमवार को संध्या 06 बजे कोरबा स्थित मॉ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। तत्पश्चात 06.30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में कांग्रेसजनों से सौजन्य मुलाकात करने के उपरांत सतरेंगा में रात्रि विश्राम करेंगे।
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने देते हुए जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षद, एल्डरमेन सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों को संध्या 06 बजे सर्वमंगला मंदिर में एवं 06.30 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचने आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि मोहन मरकाम जी के आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री बनने के बाद उनका प्रथम कोरबा आगमन हो रहा है।
जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने समस्त सामाजिक संगठनों के प्रमुखजनों को भी भेंट मुलाकात के लिए आग्रह किया है।