CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMENATIONALSPORTS
बीटीआई ग्राउंड में होगी परिवर्तन यात्रा की आमसभा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा की विशाल आम सभा अंबिकापुर के बीटीआई ग्राउंड में 17 सितंबर को होगी। भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को बीटीआई ग्राउंड में आमसभा की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्यों की टीम पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आयोजन समिति के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, मधुसुदन शुक्ला, विवेक दुबे, संतोष दास, विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।