CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMEKORBANATIONALSPORTS

महान गायक किशोर कुमार के सदाबहार गानों परे झूम उठे संगीतप्रेमी

अनोखी सोच संस्था ने होटल पर्पल आर्चिड में किया भव्य आयोजन

अंबिकापुर। शहर के होटल पर्पल आर्चिड में शुक्रवार को सुर, स्वर व संगीत के करिश्माई प्रतिभा के धनी रहे किशोर कुमार की जन्म जयंती मनाई गई। हर दिल अजीज गायक किशोर कुमार के 94वें जन्मदिन पर अनोखी सोच संस्था ने केक काटकर, किशोर नाइट्स संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया और उनके जन्मदिन की खुशियां मनाई। संस्था के सदस्यों एवं उपस्थित कलाकारों ने किशोर कुमार के गाए सदाबहार गानों पर अपनी संगीतमय प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में शमां बांध दिया। संगीत श्रोताओं ने किशोर कुमार के गानों का जमकर आनंद उठाया। अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू ने कहा कि किशोर कुमार भारतीय सिनेमा संगीत जगत के बड़े गायक थे, उनकी आवाज दिल को छू जाती थी, उनके गानों में जितनी सरलता, सहजता और मिठास थी, उतनी ही उनके व्यक्तित्व में विनम्रता थी। भारतीय सिनेमा संगीत को विश्व भर में पहचान दिलाने में उनकी आवाज का खासा योगदान है। कार्यक्रम में संस्था सचिव पंकज चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय साहू, मोती ताम्रकार, दिनेश ताम्रकार, शेखर सोनी, राकेश शुक्ला, बजरंग जिंदल, चंद्रप्रताप सिंह, सुनील साहू, भोला, वेदांत तिवारी, रुपेश बेहरा, लालजी साहू, प्राची जिंदल, दीक्षा गर्ग, रानी शुक्ला, किरन साहू, पूजा साहू, सौभाग्य जिंदल, सत्यम, प्रदीप सहित संगीतप्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button