CHHATTISGARH PARIKRAMA

मिनीगोल्फ, वुडबॉल, स्पीडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान

अंबिकापुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजबनगर में शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े व सुभाष गोयल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण, एसएमडीसी के अध्यक्ष शंभु मुखर्जी की उपस्थिति में संस्था के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
संस्था के व्यायाम शिक्षक कमल किशोर निकुंज ने बताया कि संस्था के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर संस्था का मान बढ़ाया है। संस्था के 125 छात्र-छात्राओं ने जिले का क्रिकेट, मिनीगोल्फ, वुडबॉल, डॉजबॉल और स्पीडबॉल में प्रतिनिधित्व किया, वहीं। 70 खिलाड़ियों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि 10 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर दिल्ली, तमिलनाडु, भुवनेश्वर एवं ग्वालियर में खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया। स्पीडबॉल की खिलाड़ी उषा अगरिया एवं अंजली लकड़ा, राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीतने पर दोनों खिलाड़ियों को राज्य उत्कृष्ट खिलाड़ी के रुप सम्मान मिला है। संस्था के सभी राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य ब्रिजेनिया केरकेट्टा व संस्था के सभी स्टॉफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button