CHHATTISGARHCHHATTISGARH PARIKRAMACRIMENATIONALSPORTS

रेणुकूट से अम्बिकापुर तक पदयात्रा कर रेल सेवा विस्तार की मांग होगी, 1 से 4 सितम्बर तक होगी चेतना पदयात्रा, सर्व दल रेल संघर्ष समिति का आयोजन

अम्बिकापुर/सरगुजा क्षेत्रिय सर्व दल रेल संघर्ष समिति के तत्वाधान में शहर के बुद्विजिवियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में होटल पंचानन में अम्बिकापुर-रेणुकुट रेल मांग के लिये विचार-विमर्श किया गया, चेतना पदयात्रा के क्रियान्वयन को लेकर सबकी सहभागिता रही। इस दौरान चेतना पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। गणमान्यजनों के विचार-विमर्श के दौरान चेतना पदयात्रा एवं आंदोलन को सशक्त बनाने पर सभी ने जोर दिया। बार एसोसिएषन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी यात्रा के लिये समर्थन लेना चाहिए। प्रस्तावित मार्ग में अधिवाक्ताओं से संपर्क कर उन्हें यात्रा में शामिल कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त कमांडेंट डीके सिंह ने पदयात्रा में पुरे यात्रा रूट के क्षेत्रवासियों को जनजागरण के माध्यम से जागरूक करते हुए उन्हें यात्रा में सहभागी बनाने एवं आंदोलन को लम्बे समय तक चलाने की रूपरेखा बनाने की बात कही। चार्टड एकाउंटेट संतोष सिन्हा ने इस रेल लाईन की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक पहलु से लोगों को अवगत कराने एवं डाटा एनालिस्सि करके विभाग तक इस मार्ग के संबंध में प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर दिया। अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह एवं अशफाक अली ने पद यात्रा को जनजागरण का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इस यात्रा के बाद स्वमेव कई मार्ग खुलेंगे और आंदोलन तेज होगा। सेवानिवृत्त बैंककर्मी आई.बी.तिवारी एवं बीएन भगत ने यात्रा रूट के दौरान यूपी के बभनी में यात्रा में सहयोग करने सहित इस आंदोलन को पदयात्रा के बाद नई दिल्ली एवं प्रदेश की राजधानी में प्रभावी तरिके से उठाने की बात कही। भाजपा नेता अम्बिकेश केशरी ने कहा कि अम्बिकापुर-रेणुकुट रेलमार्ग शुरू होने से आर्थिक प्रगति के द्वार खुलेंगे तथा समाज के सभी तबकों को इसका लाभ मिलेगा। समाजसेवी संगठन से मंगल पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह एवं अभय नारायण पाण्डेय ने आंदोलन में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। कांत दुबे एवं अनुप मेहता ने सोशल मिडिया के माध्यम से आंदोलन को और सशक्त बनाने पर जोर देते हुए वाट्सएप ग्रुप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी आंदोलन को तेज करने की बात कही। इस कार्यक्रम में भगवान दास बंसल, विद्या मिश्रा, संतोष बिहाड़े, कैलाश मिश्रा, शिवेष सिंह, विनित सेठी, रमेश जायसवाल, अनंगपाल दीक्षित, आलोक शुक्ला, मुकेश तिवारी ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान यात्रा के पोस्टर का औपचारिक विमोचन के साथ ही हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत उपस्थितिजनों सहित शहर में भी हस्ताक्षर अभियान को शुरू किया गया। कार्यक्रम में मनीष सिंह, रमेश जायसवाल, विवेक दुबे, अमलेन्दु मिश्रा, टी.एन.सिंह, अभय पालोलकर, अजय मिश्रा, विजय तिवारी, सैयद अख्तर हुसैन, अजय कुमार तिवारी, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, सत्यम द्विवेदी, विनायक पाण्डेय, पियुष त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, विश्वजीत भारद्धाज, सुजान बिन्द, सोनिया गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार, प्रकाश साहू, मोतीलाल ताम्रकार, सुभाष चन्द्र साहू, अनुज प्रताप सिंह, अंचल ओझा, संतोष दास, रौनी मिश्रा, मनोज पाण्डेय, अजय सोनी, संजय सिन्हा, प्रवीण गुप्ता, राहुल पाण्डेय, पीयूष त्रिपाठी सहित समीति के साथ उपस्थित सभी लोगों ने नगरवासियों से इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button